अपर कलेक्टर ने किया काली तलाई एवं ककरधा का भ्रमण
स्कूल, अस्पताल का निरीक्षण, ग्रामीणों से की चर्चा
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा आदिवासी विकासखण्ड कराहल के ग्राम कालीतलाई एवं ककरधा का भ्रमण कर ग्रामीणों से चर्चा की गई तथा कालीतलाई में उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्कूल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ककरधा ग्राम में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा श्री सीताराम आदिवासी भी उपस्थित थे। इसके अलावा भ्रमण के दौरान एसडीएम कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री दीपेश धाकड आदि मौजूद रहें।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा ग्राम ककरधा में सहरिया समुदाय के लोगों से चर्चा करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं में मिलने वाले लाभ और सेवाओं तथा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, इसके साथ ही भूमि संबंधी मामलों पर भी चर्चा करते हुए जानकारी ली गई कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा तो खेती आदि नही की जा रही है। इसी प्रकार की जानकारी ग्राम कालीतलाई में भी ग्रामीणों से चर्चा के दौरान प्राप्त की गई, ग्रामीणों द्वारा स्वयं खेती करने के संबंध में जानकारी से अवगत कराया गया।
अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय द्वारा कालीतलाई में मिडिल स्कूल तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन कराये जाने के निर्देश दिये गये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
13 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026