हथेडी, टिकटोली और मोरावन में जागरूकता रैली
-----
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत ग्राम हथेडी, टिकटोली एवं मोरावन में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, हाथों की नियमित सफाई तथा स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया कि डायरिया से बचाव के लिए स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल का उपयोग तथा समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि डायरिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और ओआरएस घोल तथा जिंक की दवा का उपयोग करें। इस दौरान पेयजल गुणवत्ता के परीक्षण के लिए स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर एफटीके किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में टिकटौली सरपंच श्रीमती मुन्नी बाई आदिवासी, जिला सलाहकार श्रीमती आराधना पाराशर, उपयंत्री श्री विजय प्रजापति, आईएसए कार्डिनेटर श्री नीरज श्रीवास्तव एवं टिकटोली के शिक्षक श्री धुवेनदर सिंह तोमर, मोरावन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्री अन्नी जाटव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur