फूड सेफ्टी विभाग ने लिये घी के नमूने
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दो फर्मो से घी के नमूने लेने की कार्यवाही की गई है। साथ ही मिलावट की शंका पर घी को जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखने की कार्यवाही की गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि जय बाबा किराना स्टोर कराहल से धौलपुर फ्रेश देशी घी 450 एमएल पैक तथा नोवा शुद्ध देशी घी 400 एमएल पैक के नमूने लिये गये, साथ ही धौलपुर फ्रेश घी 450 एमएल पैक के 30 एवं नोवा शुद्ध घी 400 एमएल पैक के 26 डिब्बे जब्त किये गये है।
इसी प्रकार पुरूषोत्तम किराना स्टोर कराहल से डोडला काऊ घी 500 एमएल पैक का नमूना लिया गया और दुकान में मौजूद 16 डिब्बे जब्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखे गये है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत जब्त घी के संबंध में निर्णय लिया जायेगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur