चाईबासा । गुरुवार को 2 बजे समाहरणालय सभागार में जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। सांसद जोबा माझी,कालीचरण मुंडा व विधायकगण मौजूद रहे।