आगरा: ताजगंज के खैराती टौला में कार और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत व दो लोग घायल
Agra, Agra | Jun 28, 2024 थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत खैराती टौला में कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इस दौरान सड़क पर अफरा तफरी माहौल हो गया, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है।