आगरा: हरीपर्वत में मां और उसकी दो बेटियों के साथ चाचा ने की मारपीट, घायल मां का जिला अस्पताल में इलाज जारी
Agra, Agra | Jun 27, 2024 थाना हरी पर्वत क्षेत्र के अंतर्गत हरी पर्वत का एक मामला सामने आया है, जिसमें मां और उसकी दो बेटियों के साथ चाचा ने मारपीट कर दी इस दौरान मां घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, नाबालिग बेटी ने अपने चाचा पर आरोप लगाया है कि वह उसपर बुरी नजर रखता है, और जान से मारने की धमकी भी देता है, पीड़िता ने रो-रोकर चाचा की करतूत बताई है।