आगरा: दो पहिया वाहनों से चलने वाले राहगीरों से दिनदहाड़े चैन लूटने की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त ग्राम मिढ़ाकुर से गिरफ्तार
Agra, Agra | Jun 27, 2024 आगरा की थाना ताजगंज पुलिस टीम एसओजी नगर जोन के द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसमें दो पहिया वाहनों से चलने वाले राहगीरों से दिनदहाड़े चैन लूटने की घटना को अंजाम देने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इसे मुखबिर की सूचना पर ग्राम मिढ़ाकुर थाना किरावली से गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से एक चैन पीली धातु की बरामद की है।