मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने निकाला फ्लैग मार्च, अनेक ट्रेनों में यात्रियों की ली तलाशी
जम्मू कश्मीर में टूरिस्टो पर हुए हमले के बाद रेल प्रशासन अलर्ट मोड पर है ,मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ मनोहर लाल एवं जीआरपी थाना अधिकारी देवाराम मय जाप्ता द्वारा आज स्टेशन पर फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,आरपीएफ जीआरपी ने आने जाने वाले अनेक ट्रेनों में संदिग्ध के खिलाफ अभियान चलाया एवं यात्रियों की तलाशी ली।