मधेपुरा: संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का हुआ आयोजन, 19 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
शिविर में कुल 85 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 68 का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के उपरांत मोबलाईजर पद पर 5, टेलीकॉलर पद पर 10 एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर 4 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित कुल 19 अभ्यर्थियों को 16 अप्रैल को कंपनी के स्थानीय शाखा में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।