मधेपुरा: मधेपुरा में मद्य निषेध को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित
डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आज शनिवार को दो बजे मध निषेध से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई, छापेमारी, जब्ती, गिरफ्तारी तथा दोबारा अपराध में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कानूनी कार्यवाही की समीक्षा की गई।