पीरटांड: गराहाटांड में सफाई को लेकर विवाद, वरुण राय और उनकी पत्नी से पड़ोसियों ने की मारपीट, मामला थाने में दर्ज
गराहाटांडा निवासी वरुण राय के साथ मंगलवार को शाम 6 बजे उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब वरुण राय अपने खटाल के पास सड़क की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने सफाई को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई।