पीरटांड: सावन की पहली सोमवारी पर बराकर शिवधाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, भोलेनाथ का जल-दूध से हुआ अभिषेक
सावन की पहली सोमवारी पर बाबा बराकर शिव धाम में सुबह 5 से देर शाम तक श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ देखी गई।सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के भक्त बाबा भोलेनाथ पर जल और दूध अभिषेक के लिए कतार में लगे हुए दिखाई गए. हिंदू धर्म में मान्यता है कि सावन मास के सोमवार के दिन पूजा पाठ एवं व्रत करने से भगवान शिव अपने भक्तो पर प्रसन्न होते हैं ।