पीरटांड: रोटरी गिरिडीह और वन विभाग ने बारडोंगा में बराकर नदी किनारे वन भूमि पर चलाया वृहद पौधारोपण अभियान
रोटरी गिरिडीह एवं वन विभाग के पूर्वी वन प्रमंडल के द्वारा रविवार को 2 बजे तक बराकर नदी के किनारे अवस्थित बारडोंगा ग्राम के वन भूमि क्षेत्र में एक बृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया । इस अवसर मजदूरों के सहयोग से लगभग 12 हजार नीम, अक्सिया,कचनार,सागवान,गुलमोहर इत्यादि प्रजाति के पौधों को लगाया गया।