जहानाबाद: शांति नगर मोहल्ले में बंद घर से चोरों ने 15 लाख के जेवरात और अन्य सामान चुराए
जहानाबाद शहर में चोरों का उत्पात जोरों पर है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के के शांति नगर मोहल्ले के गली नंबर 2 का है जहां बीती रात चोरों ने लवकुश कुमार के घर में ताला तोड़कर₹60000 नगद समेत 15 लाख के ज्वेलरी चुरा लिया, लवकुश शर्मा ने गुरुवर शाम करीब 6 बजे बातचीत के दौरान बताया कि मेरे पोते का बर्थडे पार्टी था इसी में शामिल होने के लिए गए थे।