जहानाबाद: जिला पदाधिकारी ने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला टास्क फोर्स की बैठक बुलाई, निर्देश दिए
खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में धान अधिप्राप्ति हेतु गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न की गई। जिला प्रशासन के द्वारा गुरुवार शाम करीब 7 बजे उक्त के संबंध में जानकारी दी गई कि बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को धान अधिप्राप्ति के संबंध में कई निर्देश दिए गए।