जहानाबाद: कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बैठक, संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनी
काको रोड स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जहां जिले में केंद्रीय स्तर से आए पार्टी के प्रवेक्षक का जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा जी के द्वारा स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जहानाबाद पूर्व से कांग्रेस का गढ़ रहा है।इस बार हम जहानाबाद में एक बार फिर आलाकमान से कांग्रेस उम्मीदवार के टिकट हेतु बात करेंगे।