मखदुमपुर प्रखंड के नवाबगंज में ईंट भट्ठा पर कार्य करने वाला विनोद बिंद नामक व्यक्ति के ऊपर ईंट गिर गया जिससे उक्त व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे आनन फानन में गुरुवार संध्या 6 बजे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया जहां इलाज जारी है ।