देहरादून: मामूली दीवार विवाद में मामा ने की भांजे की हत्या, बीच-बचाव में आए 2 अन्य लोग भी घायल
राजधानी देहरादून के तरला अधोईवाला क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दीवार बनाने और गिराने को लेकर मामा और भांजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि धारदार हथियार चल गए।
हमले में भांजे गौरव की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुसार, आरोपी मामा नितिन और 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई तेज कर दी है।
पूरी घटना पर देखिए पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण का आधिकारिक बयान।
#DehradunCrime #UttarakhandNews #DehradunPolice #CrimeNewsHindi #BreakingNews
Dehradun, Dehradun | Nov 10, 2026