इंदौर: इंदौर में जल गंगा जल संरक्षण अभियान के लिए मंत्री तुलसी सिलावट ने कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली
Indore, Indore | Mar 23, 2025 मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार इंदौर जिले में जल गंगा जल संरक्षण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार किया जायेगा। यह अभियान 30 मार्च से आगामी 30 जून तक सतत चलेगा। इस संबंध में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय मे बैठक ली।