इंदौर: इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम व्यापारी से एक करोड़ 50 लाख की धोखाधड़ी, एजेंसी देने के नाम पर ठगी
Indore, Indore | Mar 22, 2025 इंदौर के ई स्कूटर शोरूम व्यापारी विनीत व्यास ने पुणे की कंपनी के मालिक कपिल शेल्के के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने का मामला क्राइम ब्रांच में दर्ज करवाया है। व्यापारी ने शिकायत में कहा है कि आरोपी कपिल शेल्के ने इंदौर में शोरूम की फेंचाइजी देने और गाड़िया सप्लाय करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। जिसमें कारोबारी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।