इंदौर: परदेशीपुरा स्थित गणेश मंदिर के पास से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने किया गिरफ़्तार
Indore, Indore | Mar 22, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश अर्पित वर्मा को 11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कई थाना क्षेत्र में 30 से ज्यादा अपराध दर्ज है। जिसमें क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि परदेशीपूरा क्षेत्र के गणेश मंदिर के पास अर्पित नाम का बदमाश अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला है। जिसपर से यह कार्रवाई की गई है।