इंदौर: हीरा नगर बाल संप्रेषण गृह से तीन अपराधी हुए फरार, खुद की तोड़कर भागे, पुलिस तलाश में जुटी
Indore, Indore | Mar 22, 2025 इंदौर के हीरा नगर स्थित बाल संप्रेषण गृह से तीन अपराधी फरार हो गए हैं। ये तीनों आरोपी नाबालिग उम्र में गंभीर अपराधों को अंजाम दे चुके थे, और सुधार के उद्देश्य से उन्हें बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था। पुलिस के अनुसार, तीनों अपराधियों ने दीवार के रोशनदान को तोड़कर संप्रेषण गृह से फरारी की घटना को अंजाम दिया। इन आरोपियों का मूल स्थान शाजापुर और मुरैना है।