रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में भी ठगी के मामले दर्ज हैं। बलौदाबाजार, भाटापारा और रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी की गई थी। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#Raipur #CyberCrime #CyberFraud #ShareTradingFraud #OnlineFraud #RaipurPolice #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #CyberPolice #ScamAlert #CGNews
Raipur, Raipur | Aug 21, 2026