पाली: ग्राम सिमरधा के निवासी वृद्ध ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की
Pali, Lalitpur | Apr 24, 2026 ग्राम सिमरधा निवासी वृद्ध ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन किया था। परंतु संबंधित विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अभी तक उसे उक्त योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उसने मामले को लेकर जिलाधिकारी से उचित कार्यवाही सुनिश्चित कर उसे वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।