अलवर: अंबेडकर नगर के विवेकानंद यूथ हॉस्टल साइट निर्माण पर हुई चोरी नगदी व आईफोन ले गया चोर, घटना सीसीटीवी में कैद
Alwar, Alwar | Jun 23, 2024 अलवर वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर मे विवेकानंद यूथ हॉस्टल निर्माण साइट पर अज्ञात चोर नगदी वह एक आईफोन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसकी शिकायत पीड़ित विकास राव पुत्र संजय कुमार निवासी रेवाड़ी हरियाणा ने दी है। विकास राव स्वामी विवेकानंद यूथ हॉस्टल साइट निर्माण मे पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत हैं।