📚 नोटिस पर समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक, लेकिन लाइब्रेरी के गेट पर लटका मिला ताला!
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा रोशनगढ़ स्थित पंचायत भवन की लाइब्रेरी के संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
UP 45 NEWS की टीम जब सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची तो लाइब्रेरी बंद मिली। पंचायत सहायक से संपर्क करने पर जवाब मिला कि ‘मैं आ रही हूं।’ लेकिन जब टीम दोबारा दोपहर 2:45 बजे पहुंची तो लाइब्रेरी पर फिर ताला लटका मिला।
जब संचालन का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है, तो आखिर विद्यार्थियों को लाइब्रेरी की सुविधा क्यों नहीं मिल पा रही है?
❓ सवाल यह है कि रोशनगढ़ की लाइब्रेरी नियमित रूप से कब खुलेगी और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
अब संबंधित अधिकारियों को इस मामले का संज्ञान लेकर जवाब देना चाहिए।
📍 ग्राम सभा रोशनगढ़, ब्लॉक अकबरपुर, अम्बेडकरनगर।
UP 45 NEWS | जनता की आवाज, जनता के मुद्दे।
#AmbedkarNagar #Akbarpur #RoshanGarh #UP45News #UPNews Library PanchayatBhawan GovernmentLibrary ग्रामीणविकास अम्बेडकरनगर अकबरपुर ज�