चित्तौड़गढ़। स्वर्गीय राहुल गुर्जर की प्रथम स्मृति दिवस पर मित्रों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 207 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का शुभारम्भ राहुल की दोनों भतीजियों ने दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि कर किया। रक्तदाताओं ने राहुल के सेवा कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।