पीसीएस अधिकारी कमीशन के बंटवारे का दावा करते कथित वीडियो हुआ वायरल मचा हड़कंप
कासगंज। जिले के पटियाली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (BDO) संजीव सिंह का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
वायरल वीडियो में कार्यालय में बैठा एक व्यक्ति, जिसे BDO बताया जा रहा है, कमीशन और भुगतान को लेकर बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। ऑडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं - "10 परसेंट में से 5 परसेंट ही बचता है, सिस्टम बना हुआ है..."
वीडियो में DDO, PD सहित DM और CDO स्तर तक के अधिकारियों के नाम का कथित तौर पर जिक्र हो रहा है और कर्मचारियों को भुगतान को लेकर निर्देश देने की बात भी सामने आ रही है।
इस कथित वीडियो के वायरल होने के बाद सरकारी योजनाओं में कमीशनखोरी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर भी सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि DDM NEWS इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और ऑडियो की जांच होना बाकी है। संबंधित अधिकारियों का पक्ष आना भी शेष है।
अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।
#Kasganj #Patiyali #BDO #ViralVideo #UPNews