निम्बाहेड़ा: श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, पूर्व विधायक रहे उपस्थित
निंबाहेड़ा शहर की वसुंधरा विहार कॉलोनी के समीप स्थित श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला में जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा द्वारा सीएसआर के तहत एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। पशुपालकों को संतुलित आहार व स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी।