धार: धार निहाल नगर में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, ASI सोनगरा ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
Dhar, Dhar | Mar 22, 2025 धार शहर के निहाल नगर में 19 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली है। मामले में नौगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले के हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। नौगांव थाने के ASI उमेश सोनगरा ने बताया कि निहाल नहर की निकिता पिता गणेश ने अपने घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।