धार: धार में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन संपन्न, जिला उपभोक्ता आयोग सदस्य हर्षा रूणवाल मौजूद रहीं
Dhar, Dhar | Mar 21, 2025 विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष धार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग सदस्य हर्षा रूणवाल के मुख्य आतिथ्य तथा अपर कलेक्टर धार अश्विनी रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उपभोक्ता आयोग को जागरूक करने हेतु विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित जानकारियां प्रस्तुत की गई।