धार: इससे अपराधियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा : खाटला बैठक को लेकर SP मनोज कुमार सिंह
Dhar, Dhar | Mar 22, 2025 धार SP मनोज कुमार सिंह ग्रामीण इलाकों में खटला बैठक कर रहे है। इसको लेकर मीडिया से चर्चा में SP ने कहा कि बेहतर संवाद से खाटला का एक बहुत ही अच्छा परिणाम आया हैं। बाग, टांडा व गंधवानी क्षेत्र में अपराध में गिरावट आई है। इसका दूरगामी प्रभाव और अच्छा होने वाला हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जो अपराध में लिप्त अपराधी है वो समाज की मुख्य धारा से जुड़ेगें।