कुरई: सिवनी की बेटी डेज़ी शरणागत ने 10वीं बोर्ड में 91% अंक लाकर रचा इतिहास, एसपी ने किया सम्मानित
Kurai, Seoni | Apr 22, 2026 सिवनी की छात्रा डेज़ी शरणागत ने 10वीं बोर्ड में 91% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। बुधवार को बताया गया कि कुरई के छोटे से गांव बादलपार की इस होनहार बेटी को एसपी कार्यालय में एसपी सिवनी सुनील मेहता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा और माता पिता उपस्थित रहे। वही अपनी सफलता का श्रेय डेज़ी ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।