डिंडौरी: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 22 फरवरी को ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता
डिंडौरी में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार शाम 7:30 जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 520 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।