कुटुंबा: कुटुंबा थाना परिसर में मोहर्रम पर्व पर शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर, DJ पर रहेगा प्रतिबंध
कुटुंबा थाना में मंगलवार को मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने की. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग को शामिल हुए. मौके पर सर्वसम्मति से मुहर्रम पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. थानाध्यक्ष ने लोगाें से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के साथ प्रशासन को पर्याप्त सहयोग की अपील की.