कुटुंबा: अंबा पुलिस ने देशी शराब के साथ स्कूटी सवार धंधेबाज को किया गिरफ्तार, झारखंड से शराब लेकर जा रहा था बिहार, भेजा गया जेल
अंबा थाना की पुलिस ने शराब के साथ एक स्कूटी सवार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. उक्त कार्रवाई प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित सुमन ने की है. उन्होनें बताया कि पकड़ा गया धंधेबाज उपेंद्र यादव मदनपुर प्रखंड के कुशा गांव का रहने वाला है. वह झारखंड से शराब लेकर एनएच 139 पथ से गुजर रहा था. इसी क्रम मेें पुलिस को भनक लग गई. पेट्रोलिंग के दौरान धंधेबाज की गतिविधी को देख ली.