टेहरोली: खिसनी खुर्द में धोखाधड़ी कर कोटेदार ने बुजुर्ग का अंगूठा लगवाया, 12 बोरी डीएपी और 7 बोरी यूरिया लेने का आरोप
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के सकरार थाना अंतर्गत खिसनी खुर्द गांव में सरकारी राशन और खाद वितरण व्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। करीब 70 वर्षीय ग्रामीण दयाराम पुत्र पहलवान कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि राशन लेने के दौरान उनसे अंगूठा लगवाया गया और बाद में उनके नाम पर 12 बोरी डीएपी तथा 7 बोरी यूरिया खाद कोटेदार ने निकाल ली बुजुर्ग ने मांगा न्याय