बाह: पिनाहट शमशान घाट निर्माण के लिए एसडीएम बाह ने किया निरीक्षण, समाधान का दिया भरोसा
उप जिलाधिकारी बाह सृष्टि सिंह ने पिनाहट कस्बे के पुराने शमशान घाट मार्ग और नए शमशान घाट के निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीएम बाह ने दुर्गम रास्तों पर चार किलोमीटर तक पैदल चलकर पुराने शमशान घाट का जायजा लिया, जहां कीचड़ और दलदल के बीच उन्होंने रास्तों की स्थिति को समझा।