बाह: बटेश्वर में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, यमुना में स्नान कर किया तुलसी पूजन
बटेश्वर में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर बटेश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों भक्तों ने पवित्र यमुना नदी में डुबकी लगाकर स्नान किया और फिर तुलसी पूजन के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने सोमवती अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है।