राजगढ़: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के स्टॉल का निरीक्षण किया
राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने राजगढ़ जिले के सुठालिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का शुक्रवार को दोपहर 3:00बजे करीब निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।