मऊ में रेलकर्मी ने ट्रेन में सफर कर रहे दंपति को बच्चे के लिए उपलब्ध कराया गर्म दूध
गोरखपुर से दादर जा रही ट्रेन संख्या 11048 के एस-7 कोच में यात्रा कर रहे एक दंपति ने अपने बच्चे के लिए गर्म दूध की मांग रेल मदद के माध्यम से की। सूचना कंट्रोल रूम से मऊ में ड्यूटी पर तैनात उप मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार को मिली। सूचना मिलते ही राकेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दंपति को गर्म दूध उपलब्ध कराया। रेलकर्मी की इस पहल से यात्रा के दौरान बच्चे के लिए दूध की जरूरत पूरी हो सकी। रेलवे कर्मचारी की इस तत्परता को यात्रियों की सुविधा और संवेदनशीलता से जोड़कर देखा जा रहा है।
Maunath Bhanjan, Mau | Oct 15, 2026