मऊ में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई
मऊ में यातायात शाखा में तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिसकर्मी के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।