उधारी के विवाद में शकील की हत्या, आरोपित गिरफ्तार,देखिए आरोपी की वीडियो
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव में 25 अगस्त को हुई शकील अहमद उर्फ राशिद की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को सफल अनावरण करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, सिर पर वार करने में इस्तेमाल ईंट, मृतक के टूटे मोबाइल का पार्ट, पर्स व दस्तावेज बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त की सुबह राम वनगमन मार्ग के किनारे निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त शकील अहमद उर्फ राशिद के रूप में कराई। घटना के संबंध में मंझनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक सत्यानारायण ने घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया था।
इसी क्रम में शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रक�
Manjhanpur, Kaushambi | Aug 28, 2026