कोईलवर: कोईलवर में नो एंट्री की खुली अवहेलना, डिवाइडर पार कर धड़ल्ले से गुजर रहे ट्रक
बक्सर–पटना फोरलेन के कोईलवर सिक्स लेन क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाना मोड़ की ओर से कपिल देव चौक की दिशा में कई ट्रक चालक नो एंट्री के बावजूद डिवाइडर पार कर प्रतिबंधित मार्ग में प्रवेश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार–गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे का है।