दादरी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बैंक्विट हॉल में एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर तेज आवाज में बजाया गया डीजे, वीडियो हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर बैंक्विट हॉल में तेज आवाज पर डीजे बजाने का मामला सामने आया है। वहीं तेज आवाज पर बैंक्विट हॉल में डीजे बजाते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को लिखित शिकायत देकर बैंक्विट हॉल के मालिक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।