मुरैना नगर: जौरा रोड से अवैध चंबल रेत से भरा डम्पर वन विभाग की टीम ने चालक सहित पकड़ा, कोतवाली थाने में रखा गया
मुरैना देवरी गैंग रेंज के एसडीओ भूरा गायकवाड़ ने आज बताया की उनकी टीम ने देर रात जौरा रोड से एक चंबल रेत से भरा डम्पर चालक सहित पकड़ा है।जब टीम डंपर को लेकर पुलिस लाइन पहुंची तो पुलिस लाइन आरआई ने अपनी सुपुर्दगी में रखने से मना कर दिया।गश्ती दल की प्रभारी और रेंजर रिंकी आर्य डंपर को कोतवाली थाने पर ले जाकर खड़ा कर दिया है और पुलिस के सुपर्द कर दिया है।