मुरैना नगर: मुरैना में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान हुई मौत, 3 दिन पहले हुआ था हादसा
मुरैना जिले की अम्बाह तहसील क्षेत्र के रछेड़ गाँव में रहने वाला युवक सोमवार को बाइक से कही जा रहा था तभी हिंगावली गाँव के पास एक टैक्टर चालक ने टक्कर मार दी।जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को अम्बाह से जिला अस्पताल और यहाँ से घायल युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। आज इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।