मुरैना नगर: रास्ते से बाइक नहीं हटाने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, वीडियो हुआ वायरल, DSP हेडक्वार्टर ने दी जानकारी
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में मुल्ला जी की आरा मशीन के पास बीच रास्ते से बाइक नहीं हटाने पर आज दोपहर दो पक्षों के बीच पहले गाली-गलौच हुआ,इसके बाद लाठियां चली और पथराव हुआ।इस झगड़े में दोनों ओर से तीन लोग घायल हुए है।जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। DSP हेडक्वार्टर ने बताया की पुलिस ने प्री-एमएलसी के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज किया है।