मुरैना नगर: सिकरोदा गांव में बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से एक की मौत, एक घायल
जोरा थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव में बिजली के खंबे पर चढ़कर काम करते समय अचानक करंट लग गया और दो लोग जमीन पर गिरकर घायल हो गया,जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर दिया, वहीं घायल के द्वारा ठेकेदार पर आरोप भी लगाये जा रहे हैं।