मुरैना नगर: पुलिस परेड मैदान में रोटरी मेगा हेल्थ कैम्प, 7,248 लोगों ने कराया पंजीकरण
मुरैना पुलिस परेड मैदान पर आयोजित रोटरी मैगा हेल्थ केम्प राहत-2 में आज 7 हजार 248 लोगों ने अपने पंजीयन कराये।पंजीयन के दौरान चंडीगढ़,हरियाणा,दिल्ली,ग्वालियर,इंदौर,जबलपुर के डॉक्टरों ने लोगों का परीक्षण किया।जिसमें 191जनरल ओपीडी,3791 मेडीसन,498 ऑर्थोपैडिक्स,07 पीडियाट्रिक,283 ईएनटी,146 गायनकलॉजी,86 सर्जी,1057 ऑपथामॉलोजी,314 डेंटल सहित अन्य मरीज शामिल है।